पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दो दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान
पुलिसकर्मियों के परिजनों को बीमा राशि का भुगतान धनादेश के माध्यम से किया

रिपोर्टर – डॉ. फारुख अली सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के लिए संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत सामान्य मृत्यु की स्थिति में पुलिसकर्मियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 29.09.2026 को दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को बीमा राशि का भुगतान धनादेश के माध्यम से किया गया.जिला सुकमा में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1601 मुकेश मुचाकी, रक्षित केंद्र सुकमा की दिनांक 09.12.2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत प्रकरण तैयार कर बीमा कंपनी को प्रेषित किया गया। आज उनके परिजनों को ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये) की बीमा राशि का भुगतान किया गया।इसी प्रकार जिला सुकमा में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक क्रमांक 2315 सोयम सुब्बा, रक्षित केंद्र सुकमा की दिनांक 22.09.2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों से संपर्क कर आवश्यक प्रकरण तैयार कर बीमा कंपनी को प्रेषित किया गया। आज उनके परिजनों को भी ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये) की बीमा राशि का भुगतान किया गया।इस प्रकार पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दोनों दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रित परिवारों को कुल ₹20,00,000/- (बीस लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।




