Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

लंकापल्ली में दोरला समाज का सामूहिक विवाह, नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ समारोह, सामाजिक एकता और संस्कृति की झलक

बीजापुर। जिले के ग्राम लंकापल्ली में दोरला समाज द्वारा भव्य सामाजिक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नौ जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


समारोह के दौरान पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विवाह की सभी रस्में दोरला समाज की परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। इस आयोजन में समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी एकता की स्पष्ट झलक दिखाई दी।
सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया और इसे सफल आयोजन के रूप में सराहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!