डीईओ ने बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई और भोजन की गुणवत्ता की ली जानकारी
अनुपस्थित अनुदेशकों को नोटिस के साथ मिली चेतावनी

बीजापुर।आवासीय विद्यालयों में व्यवस्था को दुरुस्त करने डीईओ राजेश पांडे ने अवकाश के दौरान आकस्मिक निरीक्षण कर अधीक्षकों और अनुदेशकों की उपस्थिति का जायजा लिया और तत्काल नोटिस जारी कर अनुपस्थित अनुदेशकों को अंतिम चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान बच्चों से सीधे संवाद कर शयन कक्ष की साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता, मीनू और मात्रा, तथा नियमित पढ़ाई की जानकारी ली गई।सोमवार को डीईओ ने उसूर ब्लॉक के पोर्टा केबिन मुरकिनार, दुगईगुड़ा, तिम्मापुर बासागुड़ा और सारकेगुडा का आक्समिक निरीकण किया। अवकाश के दौरान अधीक्षकों के संस्था से गायब रहने की शिकायतों को दुरुस्त करने सबसे पहले अधीक्षकों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी संस्थाओं में अधीक्षक उपस्थित पाए गए। तीन संस्थाओं में 10 अनुदेशक अनुपस्थित मिले जिन्हें नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी गई। दुगाईगुड़ा में बीमार बच्चों को अस्पताल में जांच कराकर पर्याप्त देखभाल और समुचित दवाइयां समय पर देने के निर्देश दिए गए।

तिम्मापुर में शौचालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर संस्था के आस पास स्वक्षता रखने के निर्देश दिए गए। अवकाश के दौरान बच्चों से खेल एवं अन्य गतिविधियां कराकर उनकी प्रतिभाओं को विकसित करने पबासागुड़ा मैं नियमित विद्यार्थियों के साथ ब्रिज कोर्स के विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाई की जानकारी प्राप्त कर उनके दैनिक अभ्यास की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने सभी अधीक्षकों को पूरे समय परिसर में रहने, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, गुणवत्ता पूर्ण पर्याप्त भोजन, शयन कक्ष की साफ सफाई और नियमित पढ़ाई के साथ खेल और मनोरंजक गतिविधियों के साथ तीज त्योहारों को बच्चों के साथ मनाने के निर्देश दिए।




