Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

पापा राव समेत 18 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कुटरू से बस में हथियारों सहित जगदलपुर रवाना, 50 लाख का इनामी पापा राव भी शामिल

बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता सामने आई है। हार्डकोर नक्सली पापा राव समेत 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना है। सभी नक्सली जंगल से निकलकर कुटरु पहुंचे, जहां से कुटरू थाना क्षेत्र से बस में सवार होकर हथियारों सहित जगदलपुर के लिए रवाना कर दिया गया।बताया जा रहा है कि पापा राव पर लगभग 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। सुरक्षा बलों के लगातार दबाव, विकास कार्यों की बढ़ती पहुंच और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।इस आत्मसमर्पण को जिले में नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आवश्यक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!