Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति के साथ पढ़ाई और आवासीय व्यवस्था का लिया जायजा

एक दिन एक साथ 208 स्कूलों में शिक्षा विभाग की दबिश

बीजापुर।जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पांडे के निर्देश पर शनिवार को शिक्षा विभाग के बीईओ बीआरसी संकुल प्राचार्य संकुल समन्वयकों एवं एपीसी ने जिले भर के 208 स्कूलों में एक दिन में सामूहिक निरीक्षण कर शालेय व्यवस्था का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं की कम उपस्थिति एवं साफ सफाई का अभाव पाये जाने पर विकासखंड स्तर पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए ।निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,किचन गार्डन के निरीक्षण के साथ शिक्षक डायरी, कक्षा अध्यापन, एफएलएन दक्ष बीजापुर का आकलन किया गया। निरीक्षण कर्ताओं ने संस्थाओं के निरीक्षण की रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से जिले को की दी जिसके बाद बच्चों की कम उपस्थिति एवं शालेय व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षकों और शिक्षकों को नोटिस जारी कर 2 दिवस में सुधार के निर्देश दिए गए हैं
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार 30 अगस्त 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा निरीक्षण अभियान के तहत बालक हाईस्कूल पोटाकेबिन तारलगुड़ा संकुल केन्द्र चंदूर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!