Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

भैरमगढ़ में अष्टमी पर गूंजा भक्तिभाव, महेश गागड़ा ने की विशेष पूजा

कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मांगी मंगलकामना

बीजापुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अष्टमी के अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भैरमगढ़ स्थित श्री श्री 108 शिव गौरी गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ महागौरी के श्रीचरणों में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत महेश गागड़ा ने पारंपरिक रूप से कन्या पूजन में भाग लिया और कन्या भोज में बैठी बालिकाओं को स्वयं भोजन परोसकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सेवा भाव को मजबूत करता है।


उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं और जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!