Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

नक्सल हिंसा के दौर से गुजरे विजय नायडू की वापसी, बदले हालात और शांति का संदेश

नूलकातोंग में भावुक पल: 30 साल बाद शिक्षक ने स्कूल में किया दंडवत

सुकमा/कोंटा।नूलकातोंग के शिक्षक पी. विजय नायडू करीब 30 साल बाद अपने पुराने स्कूल लौटे और प्रांगण में दंडवत कर भावुक श्रद्धा व्यक्त की। 1996 में यहीं से उन्होंने शिक्षकीय जीवन शुरू किया था, लेकिन बढ़ते नक्सल प्रभाव के बीच उन्होंने विरोध का रास्ता चुना और नक्सलियों की गोली का शिकार हुए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा और वर्षों तक जोखिम भरा जीवन जीते रहे।
उस दौर में नूलकातोंग और आसपास के क्षेत्र नक्सली हिंसा के गढ़ रहे, जहां कई बड़ी घटनाएं हुईं। अब हालात बदलने और शांति लौटने के बाद उनकी गांव वापसी खास मायने रखती है। स्कूल परिसर में उनका मौन दंडवत पूरे अंचल के साहस और बदलाव का प्रतीक बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!