Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

कौशलनार में गहराया पेयजल संकट

हैंडपंप सूखे, एक ही स्रोत से इंसान और मवेशी ले रहे पानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा

बीजापुर।भैरमगढ़ ब्लॉक के कौशलनार गांव में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। गांव के 50 से अधिक परिवारों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के कारण हैंडपंप और अन्य जल स्रोत सूख चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को नाले के किनारे रेत हटाकर पानी निकालना पड़ रहा है।
इसी स्रोत से मवेशी भी पानी पीते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार गंदा पानी पीने से बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार स्थायी समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!