आवापल्ली में विधायक विक्रम शाह मांडवी ने किया पानी टैंकर वितरण
जल समस्या के समाधान की दिशा में पहल

बीजापुर। जिले के ब्लॉक मुख्यालय आवापल्ली में विधायक विक्रम शाह मांडवी द्वारा पानी टैंकर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने के लिए यह पहल कारगर साबित होगी।
ग्रामीणों और सरपंचों को दी बधाई
कार्यक्रम में विधायक मांडवी ने सभी सरपंचों एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्य सफल होते हैं और क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडेम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जनपद सदस्य मनोज अवलम सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने जताई खुशी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पानी टैंकर मिलने पर खुशी जताते हुए इस पहल को सराहनीय बताया।




