Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

मददेड में बने भव्य शिव मंदिर में जल्द होगी प्राण प्रतिष्ठा

4 से 9 मई तक प्रस्तावित कार्यक्रम, महाकाल के जयकारों से गूंज रहा पूरा क्षेत्र

बीजापुर।जिले के मददेड पंचायत में निर्मित भव्य शिव मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य व ग्रामीण दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।
हालांकि आयोजन समिति द्वारा अभी तक कार्यक्रम की तिथियों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन 4 मई से प्रारंभ होकर 9 मई को भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होगा। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंदिर निर्माण के पूर्ण होने के बाद से ही श्रद्धालुओं में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह है। सुबह-शाम महाकाल के जयकारों और डोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर भी व्यापक तैयारी की जा रही है। समिति का कहना है कि यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!