छत्तीसगढ़
आवापल्ली में शहीद नारायण सोड़ी की प्रतिमा का अनावरण, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
टेकुलगुड़ा मुठभेड़ में 2021 में शहीद हुए वीर सपूत को जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया नमन

बीजापुर। भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद नारायण सोड़ी की शहादत को नमन करते हुए आवापल्ली में उनके स्मारक की मूर्ति का अनावरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद सोड़ी 03 अप्रैल 2021 को टेकुलगुड़ा नक्सली मुठभेड़ में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

इस अवसर पर एसपी डॉ. जीतेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, सदस्य शंकरैया मड़ावी, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम सहित जनप्रतिनिधियों व सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम में सरपंच ईश्वरी ऊईका, बी.एस. नागेश, अनिल बुरका, नरेंद्र बुरका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




