Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

भोपालपटनम से काम की तलाश में जा रहे थे मजदूर, घायलों को बीजापुर रेफर

सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल

बीजापुर।जिले के भोपालपटनम क्षेत्र से लगे महाराष्ट्र सीमा के सोमनपल्ली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, भोपालपटनम इलाके से काम की तलाश में पलायन कर रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन में सवार कई मजदूरों को गंभीर चोटें आईं, जबकि कुछ को सामान्य चोटें भी आई हैं।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मजदूरों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!