छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की मौजूदगी में केक काटकर दी गई बधाई, कार्यकर्ताओं ने सराहा जनसेवा का कार्य

भैरमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र लेकाम का जन्मदिवस

बीजापुर। भैरमगढ़ जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष जितेन्द्र लेकाम का जन्मदिवस बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जितेन्द्र लेकाम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि लेकाम एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

 

इस मौके पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी लेकाम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी जनता की सेवा में इसी तरह समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!