Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

आवापल्ली में अंबेडकर जयंती आयोजन हेतु समिति का गठन

कोषाध्यक्ष का दायित्व नागेश्वर बुरका को सौंपा

बीजापुर, 31 मार्च 2026।ग्राम पंचायत आवापल्ली के प्रांगण में आगामी 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य एवं सफल रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी वर्गों एवं समाज के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे आयोजन में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
गठित समिति में संरक्षक के रूप में तेलम बोरैया, राजेन्द्र झाड़ी एवं सडवली को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अध्यक्ष पद पर दोरला समाज के नरेन्द्र बुरका को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार चापड़ी (महार समाज), पुरुषोत्तम उप्पल, बी.एस. नागेश,  प्रसाद चान्नम,  सहदेव वासम,  जितेन्द्र चौहान, गौतम पाईक एवं श्रीमती रवना झाड़ी को शामिल किया गया है।
समिति के सचिव के रूप में अनिल झाड़ी को नियुक्त किया गया है, जबकि सह सचिव के रूप में महेश ध्रुवा,  कार्तिक कावरे,  अजय झाड़ी एवं  गोविंद को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष का दायित्व नागेश्वर बुरका को सौंपा गया है तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में  नरेन्द्र झाड़ी सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
अंत में सभी गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन समिति के गठन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों में जयंती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!