Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

बीजापुर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, नारी सशक्तिकरण वर्ष 2026 को समर्पित

बीजापुर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

बीजापुर। गायत्री परिवार द्वारा नारी सशक्तिकरण वर्ष 2026 के तहत जिले के मुरदोंडा में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन 21 से 22 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस 21 मार्च को प्रातः 4:30 बजे से 6:00 बजे तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। इसके पश्चात संध्या 6:30 बजे से 8:30 बजे तक संगीत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के साथ जीवन मूल्यों और संस्कारों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
दूसरे दिन 22 मार्च को प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक देव पूजन, पंचकुंडीय यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। इस दौरान परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना के साथ यज्ञ आहुति दी जाएगी।
गायत्री परिवार जिला बीजापुर के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण को समर्पित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है। मुरदोण्डा पावन धरा पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!