Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

सभी सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में मिनी स्टेडियम में हुआ गरिमामय समारोह, बड़ी संख्या में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

आवापल्ली में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन

बीजापुर। मंगलवार को आवापल्ली स्थित मिनी स्टेडियम में भारतीय संविधान के शिल्पकार, ज्ञान के प्रतीक एवं विश्वरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के संयुक्त सहयोग एवं तत्वाधान में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक समरसता के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं।
समारोह के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों को आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सम्मान का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!