छत्तीसगढ़

तर्रेम में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

बीजापुर। जिले के ग्राम तर्रेम में ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा की नवीन शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नई शाखा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी। साथ ही यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और वित्तीय समावेशन को नई गति देने वाली मानी जा रही है।
उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इससे किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं छोटे व्यापारियों को सीधे लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि बैंक शाखा खुलने से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं और बचत योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
इस दौरान बीजापुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने शाखा के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता पर भी जोर दिया।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में बैंक शाखा खुलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!