पुजारीकांकेर में सुशासन तिहार शिविर, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा की मौजूदगी में योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश

बीजापुर।विकासखंड उसूर अंतर्गत ग्राम पुजारीकांकेर में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनों का अवलोकन किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों एवं नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया।इस सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुश्री पुर्णिमा तेलम, उपाध्यक्ष त्रिपति पुनेम, जनपद सदस्य श्रीमती सरोजनी सीपी, श्रीमती रवना झाड़ी, श्रीमती अर्चना मडी, भीमा काट्टम,भाजपा मंडल अध्यक्ष तीरथ जुमार,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण,गणमान्य नागरिकगण सहित देवतुलय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




