Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

बस्तर में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग तेज

42 समाज और पक्ष-विपक्ष एक मंच पर

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर जगदलपुर के चैंबर भवन में हाईलेवल बैठक आयोजित की गई, जिसमें बस्तर संभाग के 42 समाज, भाजपा-कांग्रेस, अधिवक्ता संघ, पत्रकार संगठन और बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए,बैठक में सांसद महेश कश्यप, कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि बस्तर विशाल क्षेत्र होने के बावजूद न्यायिक सुविधा से दूर है। बिलासपुर हाईकोर्ट जाने में आम लोगों का समय, पैसा और कई दिन बर्बाद होते हैं, जिससे गरीब और ग्रामीण परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। वक्ताओं ने कहा कि जगदलपुर में खंडपीठ बनने से बस्तरवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिलेगा, खर्च कम होगा और आदिवासी-ग्रामीण जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

बैठक में आगे की रणनीति तय करते हुए संयुक्त समिति बनाने, सभी जिलों का दौरा करने और मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने साफ कहा कि यह किसी दल की नहीं, पूरे बस्तर के हक और न्याय की लड़ाई है, जिसे अब सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!