Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
देश

PM Modi Letter: ‘उत्सव बने पहला वोट…’, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं के नाम लिखा खास लेटर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी ने MY Bharat वॉलंटियर्स को पत्र लिखकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के उत्सव को सामूहिक रूप से मनाने का आह्वान किया.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों, खासकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने वाला एक प्रेरक संदेश दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदाता बनना केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि यह गर्व और उत्सव का विषय होना चाहिए. उनका मानना है कि जब कोई युवा पहली बार वोटर बनता है, तो उस पल को समाज और परिवार के साथ खुशी से मनाया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने यह संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने MY Bharat से जुड़े स्वयंसेवकों को एक विशेष पत्र लिखा है, जिसमें युवाओं के पहले मतदान अनुभव को यादगार बनाने की अपील की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!