छत्तीसगढ़

चुनाव से पहले भोपालपटनम में वार्डों की सियासी बिसात बिछनी शुरू, वार्ड 13 पर सबकी नजर

शहीद भगत सिंह वार्ड में कांग्रेस के प्रशांत और भाजपा के पी. आनंद के नामों की चर्चा, संभावित दावेदारों को लेकर राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

ब्यूरो चीप ईश्वर सोनी,बीजापुर। नगरीय निकाय चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही भोपालपटनम नगर पंचायत में राजनीतिक समीकरण बनने और बिगड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन संभावित पार्षद प्रत्याशियों को लेकर जिस तरह से स्थानीय स्तर पर नाम सामने आ रहे हैं, उससे साफ है कि इस बार वार्डों की राजनीति भी कम दिलचस्प नहीं रहने वाली है। नगर में फिलहाल वार्ड क्रमांक 10 और 13 को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं।


इनमें वार्ड क्रमांक 13 शहीद भगत सिंह वार्ड ने खासा ध्यान खींचा है। इस वार्ड को लेकर कांग्रेस और भाजपा से संभावित दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में कांग्रेस की ओर से प्रशांत का नाम लिया जा रहा है। प्रशांत एक सक्रिय राजनीतिक परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से पी. आनंद का नाम चर्चा में है, जो स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ मेडिकल दुकान का संचालन भी करते हैं।


दिलचस्प बात यह है कि अभी किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों दलों से जुड़े संभावित चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में वार्ड क्रमांक 13 की राजनीति पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 10 वैश्वी माता वार्ड में भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां देखी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!