Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

समूचे छत्तीसगढ़ व बस्तर के विकास में उड़ान के लिए बजट-श्रीनिवास राव मद्दी

केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए संवेदनशील

बीजापुर। समूचे छत्तीसगढ़ व बस्तर के विकास में उड़ान के लिए बजट ने केन्द्र सरकार के बजट को नवोत्थान और वैश्विक भारत की प्रतिष्ठापना वाहक बताया और कहा कि इस बार के बजट में सिर्फ आँकड़े ही नहीं हैं, बल्कि विकसित भारत-2047 का विजन भी सामने रखा गया है।
आगे मद्दी ​ने बजट प्रावधानों की सराहना की और इसे केवल एक वार्षिक वित्तीय विवरण न मानकर देश के अगले 25 वर्षों के विकास का मार्गदर्शक ‘विजन डॉक्यूमेंट’ बताया। श्रीनिवास राव मद्दी एक महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर खनन-सम्रद्ध जिलों को सीधा लाभ बताया आगे कहा कि यह बजट तीन विशेष कर्तव्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाएंगे। इस बजट में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को भी स्वीकार किया गया है, जिसकी योजनाएँ आगामी 5 वर्षों के लिए महत्वपूर्ण दिशा तय करेंगी।
श्री मद्दी ने विश्वास जताया कि बजट में निर्धारित लक्ष्यों के माध्यम से देश बिजली, बुनियादी ढांचे और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति करेगा। यह बजट समावेशी विकास की ओर बढ़ता हुआ एक सशक्त कदम है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ,जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, फूलचंद गागड़ा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री,जिला राम राना, मडल अध्यक्ष अशोक राव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जागर लक्षमैय्या, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!