जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़वी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कसारमपारा बनी विजेता, भद्रकाली उपविजेता
इलमिडी में तीन दिवसीय जिला पंचायत स्तरीय युवा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

आवापल्ली।उसूर ब्लॉक के ग्राम इलमिडी में आयोजित तीन दिवसीय जिला पंचायत स्तरीय युवा वॉलीबॉल क्लब टूर्नामेंट–2026 का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़वी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को जीवन में अनुशासन, टीम भावना व नेतृत्व विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया।

समापन अवसर पर भद्रकाली एवं कसारमपारा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जो दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद कसारमपारा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं भद्रकाली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। मैच के दौरान खिलाड़ियों के जोश, समन्वय और खेल कौशल ने उपस्थित खेल प्रेमियों को खूब रोमांचित किया।
जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़वी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि मानसिक मजबूती और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी खेलों को प्रोत्साहन देने की बात कही।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री पुर्णिमा तेलम, उपाध्यक्ष त्रिपति पुनेम, जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना मडी, श्रीमती सरोजनी सीपी, इलमिडी सरपंच हुंगा पुनेम, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणि कावरे, चिट्ठी मोरला, ग्राम प्रमुखगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को शुभकामनाएँ दीं और युवाओं को खेलों के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, ग्रामीणों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण अंचल इलमिडी में इस प्रकार का भव्य खेल आयोजन क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता नजर आया। तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि आपसी भाईचारे और खेल भावना को भी मजबूत किया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण




