तर्रेम के पास बड़े गेल्लुर में युवक पर हमला, किडनी चोरी की आशंका से इलाके में दहशत!
घायल भीमा कारम बासागुड़ा अस्पताल में भर्ती, जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर जाना हाल

बीजापुर। जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के समीप स्थित बड़े गेल्लुर गांव में एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक भीमा कारम ने आरोप लगाया है कि दो अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया और बताया की दो लोग बाइक मे आये जब मै महुआ बीनने गया हुआ था । घटना के बाद उसे गंभीर हालत में बासागुड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर आवापल्ली जनपद उपाध्यक्ष तिरुपति पुनेम, आदिवासी समाज के नेता ककेम नारायण, सर्व आदिवासी जिला अध्यक्ष अशोक तलांडी के नेतृत्व मे गये इनके सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे तथा घायल भीमा कारम से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में नक्सली दहशत कम होने के बाद अनजान आदमी के दवारा हमला की अफवाहों से लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि ऐसे गिरोह तेलंगाना की ओर से क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।
हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोग प्रशासन से मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।




