Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

रायपुर बस स्टैंड में यात्रियों से मनमाना किराया और टिकट बुकिंग में गड़बड़ी की शिकायतें बढ़ीं

निजी बसों में टिकट व्यवस्था पर सवाल

रायपुर।रायपुर बस स्टैंड में निजी बसों की मनमानी और यात्रियों की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। कभी टिकट दर सूची नहीं होना, ज्यादा किराया वसूलना तो कभी कंडेक्टर-हेल्पर का यात्रियों से ठीक व्यवहार न करना आम बात बन गई है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर एक नया मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार महिंद्रा बस क्रमांक CG 04 E 5821 में दोपहर करीब 1:30 बजे दो यात्री रायपुर से जगदलपुर जाने के लिए सवार हुए। बताया जा रहा है कि बस कंडेक्टर ने दोनों यात्रियों से अपने मोबाइल में उनका नंबर लिखने को कहा। नंबर दर्ज करते ही यात्रियों के मोबाइल पर एक एसएमएस आया, जिसमें R3A सीट बुकिंग और यात्रा मंगलमय होने का संदेश लिखा था।
हैरानी की बात यह रही कि दोनों यात्री स्लीपर नहीं बल्कि सिटिंग सीट पर यात्रा कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों यात्रियों से कुल 980 रुपये किराया लिया गया, जबकि एसएमएस में केवल एक सीट की बुकिंग दिखाई दी।
इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि अगर दो यात्री यात्रा कर रहे थे और ऑनलाइन बुकिंग में एक ही सीट दर्ज हुई, तो दूसरे यात्री का किराया किस खाते में गया। क्या यह राशि बस मालिक के रिकॉर्ड में दर्ज होगी या फिर बीच में ही कहीं समा जाएगी?
यात्रियों का कहना है कि इस तरह के मामलों की जांच होनी चाहिए और निजी बसों में टिकट व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग को सख्त निगरानी करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!