Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

आवापल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

वरिष्ठ जनों व महिलाओं की सहभागिता से परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ आयोजन

बीजापुर। जिले के उसूर ब्लॉक मुख्यालय आवापल्ली में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। सोमवार की संध्या शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ जनों की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी ग्रामीण व्यापारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं और उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका पूजन किया।


होलिका दहन के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष सामूहिक रूप से मनाया जाता है। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सुरक्षा व स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!