Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

कृषि केंद्र पनारापारा में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2026 का आयोजन, शंकरैया मड़वी रहे मुख्य अतिथि

आत्मा योजना के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक, शासकीय योजनाओं व उन्नत खेती की मिली जानकारी

बीजापुर/आवापल्ली।जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़वी ने आज बीजापुर के कृषि केंद्र पनारापारा में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2026 का आयोजन एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में समलित हुए।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारीपरक शासकीय योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खेती, तथा लाभकारी खेती के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा खेती में नवाचार अपनाने, उत्पादन बढ़ाने तथा लागत कम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।किसानों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर नई तकनीकों और कृषि उपकरणों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त किए, जिससे उन्हें अपनी खेती को अधिक लाभकारी और उन्नत बनाने की प्रेरणा मिली।कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपयोगी कृषि सामग्री का वितरण किए। विभिन्न विभागों एवं दलों की सहभागिता से यह आयोजन किसानों के ज्ञान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


इस अवसर पर जिला पंचायत जनप्रतिनिधिगण, जनपद पंचायत जनप्रतिनिधिगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण, देवतुल्य किसान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!