Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

आवापल्ली मिनी स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आवापल्ली।गत दिवस 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आवापल्ली स्थित मिनी स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामयी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तिरंगे के आरोहण के साथ ही पूरा स्टेडियम देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं उल्लास के रंग में रंग गया।
ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में परेड एवं राष्ट्रगान ने वातावरण को अत्यंत भावनात्मक बना दिया। इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता, त्याग और समर्पण का सशक्त संदेश दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रसेवा एवं समाज निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता नजर आया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़वी, जनपद अध्यक्ष सुश्री पूर्णिमा तेलम, जनपद उपाध्यक्ष त्रिपति पुनेम, जनपद सदस्य श्रीमती रावना झाड़ी , श्रीमती सरोजनी , मनोज अवलम, आवापल्ली सरपंच श्रीमती ईश्वरी उइका, भाजपा मंडल अध्यक्ष तीरथ जुमार, दुर्गा प्रसाद पत्तेंगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


समारोह ने सभी को भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हम सभी को मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। यह आयोजन आवापल्ली क्षेत्र में देशभक्ति और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक बनकर दिखा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!