Welcome to CG Outlook   Click to listen highlighted text! Welcome to CG Outlook
छत्तीसगढ़

आवापल्ली में गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न, जिला पंचायत सदस्य ने किया ध्वजारोहण

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं डी.ए.वी. बालक आश्रम में संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

आवापल्ली।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आवापल्ली क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मड़वी ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आवापल्ली एवं डी.ए.वी. बालक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर भारतीय संविधान के प्रति श्रद्धा अर्पित की। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आश्रम के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण दिवस हमें जनसेवा, समानता, भाईचारे और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं डी.ए.वी. बालक आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, भाषण एवं कविता पाठ शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और देशप्रेम की भावना को और प्रबल किया।डी.ए.वी. बालक आश्रम एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आवापल्ली में शंकरैया मड़वी द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम सभी को मिलकर निरंतर कार्य करना होगा।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संविधान की मर्यादा बनाए रखने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!